सादुल्लानगर में झमाझम बारिश से उमस से राहत, किसानों के चेहरे खिले

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ हवाओं संग घिरे बादलों ने देखते ही देखते झमाझम बारिश बरसा दी। इससे न केवल उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, बल्कि किसानों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई।
बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल था। सोमवार करीब 1 बजे के बाद शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे इलाके को भिगो दिया। खेतों में नमी लौट आने से धान की फसल के लिए यह बारिश ‘अमृत’ साबित हुई।किसान रामराज,बिजय बहादुर,सोमई, रामजीत, गुलाम नबी और सालिक राम आदि ने कहा अगर ऐसे ही कुछ दिन और पानी पड़ जाए तो खेती लहलहा उठेगी।
बारिश के दौरान बच्चे सड़कों पर नाचते-गाते भीगते रहे, जबकि लोग घरों की छतों और बरामदों से चाय की चुस्कियों के साथ इस मौसम का आनंद लेते दिखे।
हालांकि, तेज बारिश से कस्बे के सरकारी अस्पताल के सामने, मुबारक मोड़,गूमा तिराहा और धुसवा रोड पर जलभराव हो गया। धुसवा रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों और टूटी सड़क के कारण आवागमन मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश ने कहा “हर बार बारिश में यह सड़क डूब जाती है, लेकिन जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago