वाराणसी मंडल ने स्वच्छता अभियान के तहत स्टेशन-व्यापी अभियान चलाकर स्वच्छता प्रयासों को तेज किया

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा ) रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। सम्पूर्ण भारतीय रेल पर मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के प्रथम चरण के ग्यारहवे दिन पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भी मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में आजमगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, भटनी जं, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ और प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर स्वतंत्रा दिवस स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्टेशनों पर बड़े पैमाने पर सघन स्वच्छता अभियान शुरू करके स्वच्छता, सार्वजनिक स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षको ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों तथा स्टेशनों पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता सम्बन्धी स्लोगन, पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से जन जागरुकता रैली निकाली, साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों ओर कर्मचारियों को स्वछता के प्रति जागरुक किया गया एवं स्वच्छता अभियान का प्रचार प्रसार किया गया |
वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों हेतु “स्वच्छता कार्यशाला” का आयोजन किया गया | साथ ही साथ सभी प्रमुख स्टेशन पर “स्वच्छ प्रसाधन” एवं “स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था| वाराणसी मण्डल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों में प्रभात फेरी निकालकर और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया । आज विशेष सफाई अभियान चला कर कार्यालयों, शौचालयों एवं प्रतीक्षालयों की गहन सफाई किया गया |

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

4 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago