संसद में बिना चर्चा पारित हुआ नया आयकर विधेयक, सपा सांसद अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संसद में सोमवार को पारित हुए नए आयकर विधेयक 2025 को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा आर्थिक एवं नीतिगत फैसला बिना उचित चर्चा के ले लिया गया, जबकि यह देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर व्यापक असर डालने वाला है।

अखिलेश यादव ने सदन में कहा, “आयकर विधेयक में बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई सार्थक बहस नहीं करवाई। नोटबंदी, जीएसटी, अमेरिका के टैरिफ, और हमारे व्यापार का चीन पर बढ़ता निर्भर होना—ये सभी आर्थिक संकेतक पहले से ही देश को चुनौती दे रहे हैं। अब इस नए कानून के बाद हालात किस दिशा में जाएंगे, यह चिंता का विषय है।”

उन्होंने सवाल उठाया कि अमृत काल में जब भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बात हो रही है, तब इस तरह के फैसले बिना व्यापक चर्चा के क्यों लिए जा रहे हैं। “देश को कहां ले जाया जा रहा है? क्या ऐसे ही विकसित भारत बनेगा?”—अखिलेश यादव ने तीखे लहजे में कहा।

विपक्षी दलों का कहना है कि आयकर विधेयक 2025 में किए गए संशोधन मध्यम वर्ग, छोटे कारोबारियों और निवेशकों पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालेंगे। वहीं, सरकार का तर्क है कि यह सुधार कर-प्रणाली को सरल, पारदर्शी और निवेश-हितैषी बनाएगा।

संसद में इस विधेयक के पारित होने के बाद अब यह राज्यसभा की मंजूरी और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद कानून का रूप ले लेगा। हालांकि, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वे इस मुद्दे को सड़कों से लेकर अदालत तक ले जाने को तैयार हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

2 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

2 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago