
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग 927 पर सोरहिया गांव के पास कार ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी हालांकि इस घटना में यात्री बाल बाल बच्चे हैं लोगों को चोटे आई हैं जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुपईडीहा से बाबागंज की ओर जा रही कार ने बाबागंज से रुपईडीहा की ओर आ रहे एक ऑटो रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और जिससे कार चालक को हल्की फुल्की चोट लगी चालक मोहित सोनी उम्र 30 वर्ष पुत्र नवल किशोर सोनी निवासी पुरानी बाजार बाबागंज के रिश्तेदार प्रमोद सोनी 45 वर्ष , बहन शारदा सोनी 55 वर्ष को हलकी फुलकी चोट आने के कारण नर्सिंग होम बाबागंज में इलाज कराया जा रहा है वहीं रिक्शा चालक तुफैल पुत्र शिबू निवासी नई बस्ती रुपईडीहा को भी चोट लगी है। जिनका इलाज बाबागंज स्थित अस्पताल में चल रहा है।
