बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हेतु डीएम डॉ महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। ई डिस्टिक मैनेजर प्रतीक नरेश द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष आइजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन स्वयं देखें। प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों के डिफाल्टर श्रेणी में जाने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों में विभागाध्यक्ष द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता कर ली जाए एवं शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…