प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए: नरेन्द्र सिंह तोमर

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। केन्द्रीय मंत्री कृषि एवं किसान कल्याण नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्थानीय एमएलकेपीजी काॅलेज में मतदाताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने युवा मतदाताओं को प्रेरित करते हुये कहा कि युवा देश के भविष्य है उन्हें देश के विकास में अपना सहयोग देना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत देश एक कृषि प्रधान देश है। कृषि पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। देश मोटे अनाज की उत्पादकता में अग्रणी है। प्रधानमंत्री मोटे अनाज की उत्पादकता में विशेष ध्यान दे रहे है आने वाले समय में देश में मोटे अनाज की उत्पादकता में वृद्धि हेतु प्रचार-प्रसार कराये जायेंगें। गरीब किसानों के स्तर को ऊपर लाना है। साथ ही इन्फ्रास्टक्चर के माध्यम से कृषि को बढ़ावा देना है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रही है जिसका लाभ विभिन्न वर्ग के लोग ले रहे है। सरकार आम जनमानस के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ उन्हेें प्राप्त हो रहा है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में सुधार कर रही है, भारत देश का आने वाला भविष्य विकसित देश में हो ऐसी सोच प्रधानमंत्री का है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था में अनियमितताओं को दूर करने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक समय आयेगा जब भारत की शिक्षा व्यवस्था दुनिया की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था होगी। यहां के विश्व विद्यालय दुनिया के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में गिने जायेगें।
इस दौरान पीए केन्द्रीय मंत्री अविनाश आर्या, भाजपा जिलाअध्यक्ष प्रदीप सिंह, विधायक सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेष कुमार शैलू, कालेज के प्राचार्य जेपी पाण्डेय अन्य पदाधिकारीगण, मतदाता व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहींl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

5 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

6 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

6 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

8 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

8 hours ago