Categories: Uncategorized

खेल माध्यम से प्रदेश सरकार की नौकरियों में गारंटी–गिरीशचंद्र यादव

युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा संवारने को मिलेगा मौका–सूर्यप्रताप शाही
भिसवा में पांच करोड़ की लागत से बनने वाला ग्रामीण स्टेडियम का हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा ब्लॉक भिसवा गांव में पांच करोड़ की लागत से बनने वाला ग्रामीण स्टेडियम का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव व कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने विधि विधान से पूजन कर किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल माध्यम से अब किसी भी विभाग में दो प्रतिशत नौकरियां की गारंटी सरकार ने दे रही हैं।भाजपा सरकार प्रदेश के सभी ब्लॉकों में जमीन मिली तो मिनी ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि ग्रामीण खिलाड़ियों को अब एसोशिएशन के माध्यम से प्रमाण पत्र दिया जा रहा हैं ताकि वह खिलाड़ी किसी भी नौकरी में दो प्रतिशत छूट का लाभ उठा सके।पहले खिलाड़ी पदक जीत कर आता था तो उसे कोई नौकरी नहीं मिलती थी।अब सरकार ने प्रस्ताव पास कर उन्हें जैसा पदक वैसी राजपत्रित अधिकारी की नौकरी दी जारही है।जिससे खिलाड़ियों में पदक लाने की होड लग गई हैं।ऐसे ही 534 पदों पर भर्ती निकाली गई थीं जिसमें 489 पदक जीतने वाले खिलाड़ी अधिकारी बन गए,और उन्हें मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस बजट के अलावा स्टेडियम के चहारदीवारी और ट्रैक के लिए जमीन मिली तो मार्च से पहले उस बजट को दिलाने को घोषणा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भविष्य संवारने के लिए शहर न जाकर अब क्षेत्र में ही वह प्रतिभा निखार सकते हैं।खेल से बौद्धिक , मानसिक व शारीरिक क्षमता का विकास होता हैं।खिलाड़ियों का देश के निर्माण में अहम भूमिका होती हैं। कार्यक्रम में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय,भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष जीवन पति त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा,वीरेंद्र यादव बीडीओ अरुण कुमार पांडेय,अजय त्रिवेदी,पुनीत कुमार, बालक दास, विनय राव,अमरेन्द्र यादव, राधेश्याम गुप्ता,मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago

योग महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में 21 जून को आयोजित…

2 days ago

डॉ. वी.के. सारस्वत होंगे डीडीयू के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 का दीक्षान्त समारोह…

2 days ago

योग जनजागरूकता रैली में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में…

2 days ago