शिव शक्ति महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश शोभा यात्रा।

18 फरवरी को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह


बघौचघाट (राष्ट्र की परंपरा)। पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का भव्य कलश शोभा यात्रा सोमवार को धूम धाम से निकाला। कलश शोभा यात्रा में 2500 कन्याओं ने बसंतपुर धूसी के रणछोर कुटी स्थित छोटी गंडक नदी के पवित्र जल को कलश में भरा। शोभा यात्रा गाजे बाजे हाथी घोड़े रथ,गाड़ियों के काफिलों और शंख ध्वनि के बीच हर हर महादेव व जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर मलसी चौराहा,देवरिया धुस,पथरदेवा बाजार, हनुमान गंज चौराहा,कंचनपुर,बसंतपुर धूसी पहुंच कर रणछोर कुटी स्थित छोटी गंडक नदी के पवित्र जल को वैदिक मंत्रों के बीच विधि विधान पूर्वक कलश में भरा।तत्पश्चात भव्य कलश शोभा यात्रा तरकुलवा,गुलहरिया चौराहा,बेलही चौराहा,बजरिया बाजार,बोल बम चौराहा, मोतीपुर होते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी धाम पहुंची।जहा वैदिक मंत्रों के बीच कलश की स्थापना की गई। मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार,राष्ट्र कल्याण और जन हित के उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया है। 18 फरवरी को 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगी। महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज के मार्ग दर्शन में महायज्ञ संचालित। यज्ञाचार्य पं मथुरा प्रसाद शुक्ल वैदिक काशी के वैदिक मंत्रों द्वारा, श्रद्धालु गण डॉ श्याम सुंदर पाराशर द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे। रात्रि में विश्व प्रसिद्ध नाटय संस्थान सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा। पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि यज्ञ हवन कुंड के लिए वैदिक रीति से अरणीय मंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर किया गया। कलश शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों को बड़ा तोहफा, बनेगा नया निगम – वेतन व सुविधाएं बढ़ीं

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आउटसोर्सिंग कर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय से…

40 minutes ago

आम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला छात्रा का शव, हत्या की आशंका

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा निवासी पप्पू साहनी की 14…

46 minutes ago

एडीजे ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव…

54 minutes ago

देवरिया में रोजगार मेला आज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन…

1 hour ago

बरहज में एनडीआरएफ ने किया बाढ़ आपदा से बचाव का मॉक ड्रिल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज के घाघरा नदी स्थित गौरा घाट पर मंगलवार को…

1 hour ago

उप-राष्ट्रपति के बयान के बाद ट्रंप की सेहत पर अटकलों का बाजार गर्म

सांकेतिक फोटो @WhiteHouse वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के एक बयान…

2 hours ago