आबकारी दुकानों के समय में अस्थायी बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।
क्रिसमस और नववर्ष के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कुशीनगर जनपद में आबकारी दुकानों के संचालन समय में अस्थायी संशोधन किया गया है। जिलाधिकारी एवं लाइसेंस प्राधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में लिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में संचालित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप एवं अन्य आबकारी दुकानों के संचालन समय में विशेष तिथियों पर बढ़ोतरी की गई है। क्रिसमस पर्व के अवसर पर शराब की दुकान बंदी 25 दिसंबर 2025, जबकि नववर्ष के अवसर पर 30 दिसंबर 2025 एवं 31 दिसंबर 2025 को सभी आबकारी दुकानों को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि इन चार विशेष दिनों को छोड़कर जनपद में आबकारी दुकानों का संचालन पूर्व निर्धारित समयानुसार ही किया जाएगा। सामान्य दिनों में सभी दुकानें सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ही खुली रहेंगी। प्रशासन द्वारा समय सीमा का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासनादेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध बिक्री अथवा निर्धारित समय से अधिक दुकानें खुली पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन का यह कदम त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago