बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।आगामी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु एमएलके पीजी कॉलेज में डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता के बैठक संपन्न हुई।

बोर्ड परीक्षा में जनपद में 64 परीक्षा केंद्र पर कुल 34 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

बैठक में डीएम सिंह ने कहा की बोर्ड परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। सभी अपने दायित्व एवं कर्तव्यों से भलीभांति अवगत हो जाए। परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सभी व्यवस्था को देख लें। परीक्षा केंद्र पर प्रकाश, शौचालय,पेयजल की व्यवस्था को देख ले। परीक्षा केंद्र पर कक्ष के दरवाजे,खिड़कियां सही हो यह भी सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने कहा की परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की सीलिंग, पैकिंग आदि की प्रक्रिया का पालन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए किया जाए।
परीक्षा केंद्र पर कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अथवा मोबाइल लेकर न जाने पाए यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर कानून के तहत गंभीर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा परीक्षा केदो पर सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ,डीआईओएस, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

10 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

10 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

10 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

11 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

11 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

11 hours ago