परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला मजिस्ट्रेट नामित

उतरौला (बलरामपुर,राष्ट्र की परम्परा)।
उतरौला के महुआधनी में स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पालिटेक्निक में विषयवार सेमेस्टर परीक्षा व बैक पेपर परीक्षा सुचारू रूप से करायी जा रही हैं।
परीक्षा को सकुशल निर्विघ्न एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला सतीश कुमार को मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य रईस अहमद ने बताया कि परीक्षा प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ के निर्देशानुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुचारू रूप से संपन्न कराई जा रही है। 16 जनवरी से शुरू हुई परीक्षा 14 फरवरी को समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से लखनऊ स्थित मुख्यालय से की जा रही है।
कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग और अप्लाइड मैथ, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। साथ ही 475 छात्र छात्राएं डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और विशिष्ट बैच के 116 छात्र-छात्राएं डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक महुआधनी का संचालन व शिक्षण कार्य पिछले एक नवंबर से प्रारंभ हो चुका है।
प्रवक्ता अजय प्रताप मौर्या, मोहम्मद शादाब सिद्दीको, मोहित कुमार, अंकिता तिवारी, ध्रुव कुमार सहित संस्था के दर्जनों स्टाफ परीक्षा सम्पन्न कराने में अपना योगदान दे रहे हैं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

16 minutes ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

25 minutes ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

33 minutes ago

गांधी आश्रम की क्षतिग्रस्त बाउंड्री का पुनर्निर्माण शुरू, प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ कार्य

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर स्थित गांधी आश्रम की…

52 minutes ago

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की मौत, पांच घायल

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज क्षेत्र में शुक्रवार को पलिया मोड़ के पास एक तेज…

58 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को पुलिस ने दिलाए 15 हजार रुपये वापस

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) सिकन्दरपुर थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने साइबर अपराध के एक…

1 hour ago