डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जारी किया समाधान दिवस का कैलेंडर

जनवरी से जून 2026 तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद कुशीनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जनवरी 2026 से जून 2026 तक जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा निर्गत इस रोस्टर के अनुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तहसील दिवस/सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – तुलसी पूजन दिवस: भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य और पर्यावरण चेतना का प्रतीक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रमशः कसया, पडरौना, हाटा, तमकुहीराज, खड्डा एवं कप्तानगंज तहसीलों में निर्धारित तिथियों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) तथा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में भी अलग-अलग तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित किए जाएंगे, जबकि शेष तहसीलों में उपजिलाधिकारी द्वारा जनसुनवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – जब एक ही तारीख़ पर विज्ञान, राजनीति, साहित्य, कला और स्वतंत्रता की चेतना ने एक साथ जन्म लिया

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि जनता की शिकायतें एक ही मंच पर सुनी जाएं और उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी निर्धारित तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो समाधान दिवस अगले कार्य दिवस में अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे रोस्टर के अनुसार समय से उपस्थित होकर जनसुनवाई करें तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करेगी, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को भी और सुदृढ़ करेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से राजस्व, विकास, पुलिस, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों से जुड़ी शिकायतों का एक ही दिन में समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

20 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago