पर्यटन इकाइयों को अनुदान और छूट, उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर

उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति–2022 से कुशीनगर में पर्यटन निवेश को नई गति, उद्यमियों को मिल रहा प्रोत्साहन


कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति–2022 जनपद कुशीनगर में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जिले में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न इकाइयों को प्रोत्साहन देकर निवेश को आकर्षित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन नीति–2022 के अंतर्गत होटल, रिसॉर्ट, होम-स्टे, ट्रैवल एवं टूर ऑपरेटर, मनोरंजन पार्क, साहसिक पर्यटन परियोजनाएं और अन्य पर्यटन आधारित इकाइयों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इनमें पूंजी निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क में छूट, पंजीकरण में सहूलियत और अन्य वित्तीय प्रोत्साहन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में प्राप्त पर्यटन परियोजनाओं के प्रस्तावों की गहन जांच के बाद पात्र इकाइयों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है। जिला प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि सभी प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप निवेशकों तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें – जब एक ही तारीख़ पर विज्ञान, राजनीति, साहित्य, कला और स्वतंत्रता की चेतना ने एक साथ जन्म लिया

कुशीनगर जैसे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह नीति विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है। इससे न केवल बड़े निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को भी पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यम स्थापना के अवसर मिल रहे हैं।
जिला प्रशासन ने इच्छुक निवेशकों, व्यापारियों और स्थानीय उद्यमियों से अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति–2022 के प्रावधानों का अधिकतम लाभ उठाएं और पर्यटन आधारित परियोजनाओं में निवेश कर जनपद के विकास में सहभागी बनें। इससे पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ-साथ जिले में रोजगार, आय और बुनियादी ढांचे का भी समग्र विकास होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

12 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

13 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago