मदर्स डे के उपलक्ष में भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल, खलीलाबाद में सोमवार को मदर्स डे के उपलक्ष में माताओं को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभादेवी शिक्षण संस्थान की प्रबन्ध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने मां सरस्वती और मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें बिन्दी प्रतियोगिता, पिरामिड खेल और क्वीज प्रतियोगिता शामिल थीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मां के महत्व और उनकी भूमिका को उजागर किया गया।
माताओं ने अपने पाल्यों के साथ विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं। इस अवसर पर स्कूल की तरफ से माताओं को उपहार भेंट किया गया।
संस्थान की प्रबन्ध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि मातृ शक्ति व्यक्ति निर्माण की प्रथम धात्री है और मां की ममता सदियों-सदियों तक अनंत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में होने वाले इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा और कर्तव्यों के प्रति संपूर्णता का भाव प्रदान करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि मां बिन कहे दिल का हाल समझ लेती है और मेरे दर्द को मेरे चेहरे पर पढ़ लेती है। उन्होंने माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि मां का प्यार और स्नेह अनमोल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

1 hour ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

1 hour ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago