Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेराज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के बने राज्यपाल

राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के बने राज्यपाल

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल को बदला

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार 12 फरवरी को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेर बदल किया है।
राष्ट्रपति ने बिहार के राज्यपाल उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला निवासी फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया है, उन्होंने लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है अतः उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करके, उनके स्थान पर रमेश वैश्य को वहाँ का नया राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments