Sunday, June 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदीपावली के अवसर पर छात्राओं ने बनाई रंगोली

दीपावली के अवसर पर छात्राओं ने बनाई रंगोली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को लक्ष्य कंप्यूटर क्लासेस की निर्देशिका दिव्या मद्देशिया द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बताते चले कि दीपो व मिठाइयो का त्योहार दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज के परिसर में छात्राओं ने शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न प्रकार के रंगों से सुंदर रंगोली बनाई। इस रंगोली प्रतियोगिता में शाबा खातून, आफरीन, रुखसाना, संगम यादव, रिंकी प्रजापति,सलोनी, गुड़िया चौरसिया,अदिति गुप्ता, अर्चना यादव, नेहा यादव, सृष्टि द्विवेदी, रिंकी गौतम, सुधा, आदि छात्राएं शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments