मऊ( राष्ट्र की परम्परा ) मंगलवार को स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि न्यायालय परिषर के एडीआर विल्डिंग में संचालित स्थायी लोक अदालत में जनपदवासी त्वरित व सुगम न्याय प्राप्त कर सकते है। यहा कोई कोर्ट फीस नही लगती है, पीड़ित चाहे तो स्वयं एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी बात न्यायालय के समक्ष रख सकता है। प्रथम चरण में पक्षकारों मध्य सुलहवार्ता कराई जाती है। अधिकांश मामले इसी दौरान निस्तारित हो जाते है, सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित हुवे मामलों की सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है, इसमें किसी की हार नही होती।
जिन मामलों में सुलह सम्भव नही हो पाता है, पीठ उस मामले को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करती है। स्थायी लोक अदालत में हवाई जहाज, ट्रेन, बस, जलमार्ग द्वारा यात्रियों या माल वहन के लिए यातायात सेवा, डाक, तार टेलिफोन सेवा, विजली, बीमा, स्वच्छता से सम्बधी मामलों के साथ अस्पताल व मेडिकल स्टोर, जिला पंचायत, नगरपालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत सहित अन्य मामले देखें जाते है। साथ ही प्रत्येक ऐसे मामले जो आपराधिक न हो, पक्षकार सुलह समझौता के माध्यम से उसे समाप्त करना चाहते है, उन मामलों को भी सुना जाता है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…
39 लाउडस्पीकर उतरवाए, 95 की आवाज मानक के अनुरूप कराई गई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
देश भर से आए संतों ने कराया मानस रसपान बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)नगर के श्रीकृष्ण इण्टर…
34 लाभार्थियों के दस्तावेजों की हुई जांच, 10 पात्रों का मौके पर बना कार्ड बलिया(राष्ट्र…
हजारों अकीदतमंदों ने मज़ार पर दी हाजिरी सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सभी आस्था के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…