अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन तथा अखिल भारतीय किसान सभा के साथियों के द्वारा अनिश्चितकालीन करने का दूसरा दिन कामरेड संजय गोंड की अध्यक्षता में हुआ इस सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा से कामरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि इस राज्य में डबल इंजन की सरकार है । दो सालों से लगातार इस जिले के अंदर अलग-अलग संगठनों के द्वारा धरना और प्रदर्शन चल रहा है सलेमपुर तहसील के अंदर चाहे वह धनौती ढाला,नवलपुर चौराहा हो या मुख्यालय का घेराव,ट्रैक्टर मार्च करके इस तरीके से किसान अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था की हाईवे के रास्ते में अगर मकान को तोड़ना पड़े तो मकान को नहीं तोड़ा जाए हाईवे को अगल-बगल से शिफ्ट किया जाए मुआवजा भी किसानों को चार गुना दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है मात्र एक मैरिज हॉल को बचाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया जिसके अंदर 50 मकान तोड़े जा रहे हैं इस सभा को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन की तरफ से कामरेड बलिंदर मौर्य ने कहा कि 2022 को देश के अंदर कोई भी गरीब आदमी बिना आवास के नहीं रहेगा यह वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्राचीन किले से के लिए से कहा था आज 2025 चल रहा है गांव के अंदर डेढ़ लाख रुपया और शहर के अंदर अढ़ाई लाख रुपया धन स्वीकृत क्या यह लोगों के साथ अन्याय नहीं है क्या गांव के अंदर के ईट सीमेंट छड़ और मजदूरी का भाव अलग है और शहर के अंदर का भाव अलग है आज केरल सरकार के अंदर केरल सरकार खुद घर बना करके किचन, बाथरूम ,अटैच रूम बना करके वहां के लोगों को दे रही है यहां तो डबल इंजन के सरकार है यहां ऐसा क्यों नहीं इस सभा को सुशील यादव ,प्रदीप जी और निगम जी ने संबोधित किया इस सभा में सुशील यादव,संजय गोंड, अनिल यादव विनोद कुमार, रामसूरत कुशवाहा, नवल किशोर पांडे, शंकर दयाल पांडे, सुरेंद्र यादव ,लाल मुन्नी, जगदीश सिंह ,प्रदीप यादव ,वचन शर्मा ,राणा प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, श्याम कुमार , रामानंद कुशवाहा ,शाकिर अली ,अशोक कुमार ,उमाशंकर कुशवाहा, अजय यादव आदि मौजूद रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago