Categories: Newsbeat

कूड़ेदान के अभाव में पटरियों पर फेंका जा रहा कचरा, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल गंज गोंडा लंबे इंतजार के बाद रुपईडीहा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है, हाल ही में स्टेशन का लोकार्पण भी किया गया। लेकिन स्टेशन परिसर में बुनियादी स्वच्छता व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी कमी सामने आ रही है। पूरे स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान नहीं होने के कारण यात्री और अन्य लोग कचरा इधर-उधर फेंकने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि कचरा रेलवे पटरियों के आसपास भी बिखरा दिखाई दे रहा है। स्टेशन परिसर का जायजा लेने पर प्लेटफार्म और पटरियों के आसपास जगह-जगह कचरा पड़ा नजर आया। इससे स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रेल सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। ऐसे में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं होने से आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है।इस संबन्ध में स्टेशन मास्टर राकेश सेठी ने बताया कि अभी तक स्टेशन पर कूड़ेदान उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर और पटरियों की नियमित सफाई कराई जाती है, लेकिन पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान उपलब्ध होने से कचरा फैलने की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के प्लेटफार्म के साथ-साथ परिसर के बाहर भी पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान लगाए जाने चाहिए। इससे यात्रियों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की सुविधा मिलेगी और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी।रेल सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों में उत्साह है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही यात्रियों को भी कचरा पटरियों अथवा खुले स्थानों पर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालकर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

6 minutes ago

हिंदी को साहित्य के साथ विज्ञान, तकनीक और रोजगार से जोड़ने पर जोर

बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…

9 minutes ago

नहर में गिरा 17 वर्षीय युवक, 18 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और…

11 minutes ago

एकेडमिक मीट में शैक्षणिक गतिविधियों की हुई समीक्षा

चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…

16 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान…

19 minutes ago

अस्पताल की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए नन्हे विद्यार्थी, डिवाइन हॉस्पिटल का किया शैक्षिक भ्रमण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की जंगल धूषण और बस्ती शाखा के प्री-प्राइमरी…

23 minutes ago