कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। डाड़ी, युसूफपुर और भुजौटी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से संयुक्त रूप से अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोपागंज मंडल उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय रहीं। बूथ अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कराई गई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया।
ममता पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चा ही मजबूत समाज की आधारशिला हैं। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी (भुजौटी), मालती, निर्मला देवी, रंजिता राजभर, इसरावती, शकुन्तला देवी और गीता देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
बीबीएयू में राजभाषा हिंदी उत्सव-2026 का भव्य समापन, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार से किया…
शौच के लिए निकला था घर से, पैर फिसलने से हादसे की आशंका; एसडीआरएफ और…
चितरंगी/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चितरंगी में बुधवार को सितंबर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की जंगल धूषण और बस्ती शाखा के प्री-प्राइमरी…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सरयू और घाघरा नदी ने अब तक के सारे रिकार्ड को तोड़…