शिक्षकों को सिखाई गई बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान की बारीकियां
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)बाबागंज निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित चार दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र नवाबगंज में किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा के निर्देशन में आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कहा कि नवाबगंज को निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण में दी गई विधाओं को अक्षरशः लागू करने का आह्वान किया। एवं बताया कि निपुण भारत प्रशिक्षण का कार्यक्रम 22 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसमें निपुण लक्ष्य को छोटे-छोटे शिक्षण योजनाओं में विभाजित कर गतिविधि आधारित शिक्षण किया जाएगा। संदर्भदाता सुनील कुमार, निर्मल शुक्ला, दुर्गेशद्विवेदी, विपिन कुमार सिंह व राकेश मौर्य ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, निपुण भारत मिशन, लक्षित दक्षता, सेतु कार्यक्रम, शिक्षण सहायक सामग्री, कक्षा कक्ष प्रबंधन, भाषा एवं गणित शिक्षण की 22 सप्ताह की कार्ययोजना एवं इसके क्रियान्वयन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के द्वारा कोविड-19 के कारण बच्चों के अधिगम स्तर में आई कमी को दूर कर निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु बुनियाद मजबूत करना है। प्रशिक्षण में विनोद गिरि, संतोष मिश्रा, नंदकिशोर वर्मा, राकेश सिंह, अजीत सिंह, पवन कुमार, वैभव कुमार आदि उपस्थित रहे।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…