कैसे कैसे काण्ड और घोटाले होते हैं,
अब सब कुछ ऑनलाइन भी होता है,
अनैतिकता का चेहरा नहीं उजागर हो
इसलिए मिलना ज़ुलना नहीं होता है।
नैतिकता का यही तक़ाज़ा है कि
इधर उधर के कापी पेस्ट भेजने के
बजाय समय निकालें, अपनों को
जाकर मिलें और चेहरा दिखलायें।
आँखों से आँखें मिलने पर नैतिक
मूल्यों का एहसास सदा होता है,
छद्म और पाखण्ड उजागर होंगे,
सामाजिक शुचिता उत्थान होता है।
कृत्रिम संदेशों की बाढ़ आ रही है,
लोगों के मोबाइल हैंग हो जाते हैं,
अब तो आने वाले मैसेज को पढ़ने
के बजाय सीधे डिलीट कर देते हैं।
ये अनुभव एवं विचार कई लोगों के
हैं, आप सभी भी सहमत तो होंगें ही,
और आप सहमत हों तो ‘आदित्य’
इसे आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे ही।
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…
देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…