बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े कई अहम निर्णय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को तहसील सभागार में जनहित एवं व्यापारी वर्ग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ने की। इस दौरान नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल, अधिशासी अधिकारी श्रीमती निरुपमा प्रताप, अधिकारीगण, कर्मचारी, व्यापारी बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में रेलवे तिराहा से रेलवे स्टेशन होते हुए रेलवे क्रॉसिंग तक संचालित नाला निर्माण कार्य को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम एवं भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त नाला निर्माण कार्य रेलवे विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त होने के बाद ही कराया जा रहा है तथा यह पूरी तरह नियमानुसार और स्वीकृत प्रक्रिया के तहत संचालित है।

बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने वाराणसी मंडल के डीआरएम से दूरभाष पर वार्ता की। इसके बाद यह जानकारी दी गई कि नाला निर्माण कार्य मंगलवार से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन ने नगर के विकास कार्यों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और नियमों के अनुरूप पूरा कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वच्छता व्यवस्था और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से वर्तमान मीट एवं मछली मार्केट को मोहन सेतु मार्ग स्थित नगर पालिका की सरकारी भूमि पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं पूर्ण कर शीघ्र स्थानांतरण सुनिश्चित करने की बात कही गई।

बैठक में नगर की जलनिकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रमुख नालों और नालियों की नियमित सफाई, मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कराने पर सहमति बनी। साथ ही रुद्रपुर मुख्य नाला निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने का निर्णय लिया गया, जिससे वर्षाकाल में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

नगर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के तहत रेलवे रोड पर आधुनिक एलईडी लाइट व्यवस्था स्थापित करने तथा सरयू नदी तट के सुंदरीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्णय भी लिया गया। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं से नगर की सुंदरता बढ़ेगी, रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित होगा तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

5 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

5 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

5 hours ago