Monday, June 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम,...

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “12 साल – विकास, विश्वास और जन कल्याण” अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक सभागार बरहज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत करीब 70 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा लाभ मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में राष्ट्रीय राजमार्गों, संपर्क मार्गों, ओवरब्रिज, एयरपोर्ट, एम्स, रेलवे विस्तार तथा विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को अपना पक्का घर मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली विकास योजनाओं की धनराशि सीधे कार्यस्थल तक पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।

विदेश नीति का उल्लेख करते हुए कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और देश आज पहले से अधिक सशक्त हुआ है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि सरयू नदी पर निर्माणाधीन मोहन सेतु का कार्य अनुपूरक बजट की स्वीकृति के बाद शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके अलावा बरहज से सोनूघाट मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास जुलाई माह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किए जाने की योजना है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी विभाग की ओर से गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा नेता संजय सिंह, निखिल सिंह राजा, प्रमुख सुभाष प्रसाद, नरेंद्र मिश्र ‘पप्पू’, अंगद तिवारी, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्त, अमरेंद्र गुप्त, अखंड प्रताप सिंह, एबीएस राजेश कुमार, उमेश चंद, संजय प्रजापति, संजीव दुबे, आदित्य नारायण गुप्त, नौशाद, अशोक सोनकर, सभासद रिंकू सिंह, सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments