स्मार्टफोन पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा )l शहर के हरबंशपुर मे स्थित सर्वोदय महिला डिग्री कालेज के प्रांगण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मोबाइल वितरित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्णपाल, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश राय, सदस्य विकास प्राधिकरण आजमगढ़ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा पंकज सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रमिता पर पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्णपाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश राय का संस्था के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने शाल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्णपाल तथा विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश राय के द्वारा संयुक्त रूप से सत्र 2022 तथा 2023 के बच्चों को मोबाइल वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीकृष्णपाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस आधुनिक जगत में हमें टेक्नालॉजी से जुडे रहने की आश्यकता है। इसलिए प्रदेश की सरकार की तरफ से सभी बच्चों का आधुनिकीकरण करने का यह प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने डिजीटल साक्षरता की ओर बच्चों को अग्रसर होने की बात कही।
इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago