नेपाल से अयोध्या: नदियों का जल लेकर जा रहे रथ का जिले में स्वागत

ससुराल के जल से होगा रामलला का जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठान का समय जैसे-जैसे निकट आ रहा है, वैसे ही राम भक्तों की आस्था और विश्वास देखते ही बनती है। भगवान राम के ससुराल जनकपुर नेपाल राष्ट्र के लोग अपने दामाद के महल (मंदिर) में प्रवेश को लेकर आतुर हैं। अपने राम और जानकी के स्वागत को लेकर विभिन्न कार्यक्रम और अपना सहयोग कर रहे हैं। अयोध्या में रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की प्रमुख पवित्र नदियों का जल एकत्रित किया गया है। जिसमे बागमती, नारायणी, गंगा सागर, दूधमति, काली, गंडकी, कोशी, कमला आदि नदियों का जल भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के समय जलाभिषेक व पूजन विधि में उपयोग किया जाएगा।
नदियों के पवित्र जल को श्री गहवा माई रथ यात्रा समिति, वीरगंज के साथ नेपाल हिंदू परिषद की ओर से जनकपुर से अयोध्या ले जाया जा रहा है। राम मंदिर को लेकर नेपाल में राम भक्त काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
ध्यातव्य है कि प्राण प्रतिष्ठा के समय पूजन में विभिन्न पवित्र नदियों के जल से भगवान की मूर्ति का स्नान कराया जाता है। जिसके निमित्त नेपाल के विभिन्न नदियों का जल संग्रह कर के 27 दिसंबर को जनकपुर में विधिवत पूजन के बाद जलाभिषेक का कलश लिए रथ विभिन्न स्थान से गुजरते हुए शुक्रवार, 29 दिसंबर को संत कबीर नगर जिले में पहुंचाl जिसे समिति के सदस्य श्री राम मंदिर जन्मभूमि न्यास को यह जल कलश शुक्रवार की देर शाम सौंपेंगेl
जल कलश को लेकर जा रहे रथ का जिले के नेदुला चौराहे पर सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.सी. पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदीप कुमार सिसोदिया, जय प्रकाश ओझा, हनुमान चौरसिया, महेश माझी सहित सैकड़ों राम भत्तों ने जल कलश का दर्शन पूजन कर स्वागत कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

15 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

15 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

15 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

15 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

16 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

16 hours ago