बड़हलगंज(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत का विस्तार होने के बाद नगर में शामिल ग्रामीण अर्थात विस्तारित क्षेत्रों में काम होगा। विस्तारित क्षेत्र विकास कार्यों से दूर नहीं रहेंगे।
उक्त बातें चेयरमैन प्रीति उमर ने सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर में तीस लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी सड़क का सभासद राकेश राय के साथ पूजन कर शिलान्यास करते हुए कही। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत लगभग तीस लाख रुपए की लागत से तीन सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दिनों करोड़ों रुपए के विकास परियोजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सभासद सुनील यादव, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, ऋषि चंद, अमूल्य चन्द, जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, दीपक गौड़, राजीव मिश्रा, अष्टभुजा सिंह, कार्तिक त्रिपाठी, प्रेमनाथ गुप्ता, रामसेवक गुप्ता, प्रेम नारायण राय, संजय शर्मा, सुभाष मौर्य, संजय राय, उदयभान यादव, रंजीत यादव, सदानंद, अजय दुबे, गंगा सागर शाही, विनय तिवारी, अरविंद सिंह, श्रीराम मद्धेशिया, मनमोहन पटवा, दिलीप निगम, राजेश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहें।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…