भूपेश बघेल के घर ईडी की कार्यवाही विपक्ष की आवाज दबाने के लिए – रामजी गिरि

जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर कांग्रेसियों की कार्यवाही की निंदा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सोमवार की सुबह से हो रहे ईडी के छापेमारी की कार्रवाई की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर घोर निंदा की है।इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष के जो नेता भाजपा के खिलाफ पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, उन्हें इस तरह के संस्थाओं के माध्यम से प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस का नेता या छोटा से छोटा कार्यकर्ता इस तरह के क्रिया कलापों से डरने वाला नही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के नेतृत्व में हम कांग्रेस जन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा देश मे विपक्ष को दबाने के लिए गलत परम्परा डाल रही है जो किसी हालत में उचित नहीं है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश,धर्मेन्द्र सिंह,आनंददेव गिरि, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन,दीनदयाल यादव, नीलेश त्रिपाठी, समीर पांडेय, नागेंद्र शुक्ल,वरुण राय,भरत मणि त्रिपाठी,महेंद्र अम्बेडकर, सुबाष राय,जवाहरलाल बरनवाल, मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती,उत्तेज मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल,सत्यम पांडेय, वजीर अहमद,अशोक गौंड, जवाहर लाल चौहान,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,कमलेश मिश्र, पन्नालाल पाठक, सत्यप्रकाश मिश्र, जगरनाथ यादव, सलीम अली,जनार्दन वर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

5 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

6 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

6 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

6 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

6 hours ago