एक्साइज विभाग ने निरस्त किया बार लाइसेंस

चेंबूर मिकाडो ऑर्केस्ट्रा बार का लाइसेंस सस्पेंड

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर के मिकाडो ऑर्केस्ट्रा बार को नियमों के उल्लंघन को लेकर एक्साईज विभाग ने लाइसेंस निलम्बित कर दिया है। बार के खिलाफ कई बार स्थानीय लोगों के अलावा सोसायटी के लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी,मामले को लेकर मुंबई कांग्रेस सचिव राम गोविंद यादव ने भी बार की जांच करने की लिखित शिकायत की थी।
जिलाधिकारी ने जांच में पाया कि शिकायत जायज है, उसके बाद कार्यवाही करते हुए 7 दिनों के लिए बार का लाइसेन्स निलंबित कर दिया।
रामगोविंद यादव ने बताया कि सोसायटी परिसर में माहौल खराब हो रहा था जिसको लेकर कई बार मुझसे लोग मिले थे उस पर मै खुद सम्बंधित विभाग से कंप्लेन की थी।जानकारी के अनुसार चेंबूर के जयरामदास सोसायटी में मिकाडो ऑर्केस्ट्रा बार में रेस्टोरेंट,आर्केस्ट्रा चलाया जाता था। आर्केस्ट्रा में बार के अंदर नाचने वाली लड़कियां सोसायटी परिसर में आती जाती थी जिसके लिए रहिवशियों ने बार प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कर दी गई।
राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के उपनगरीय अधीक्षक नितिन घुले ने जांच में पाया कि शिकायत जायज है इसकी जानकारी उपनगरीय जिला कलेक्टर को देकर बार का लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की थी,
जिसके बाद बार लाइसेंस शुक्रवार से सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया।वहीं मनपा के स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी पूजा देसाई ने बार को नोटिस जारी करते हुए कहा कि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बार का रेस्टोरेंट लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।मामले की जांच राज्य उत्पाद शुल्क के विभागीय इंस्पेक्टर अनिल बिराजदार आगे की जांच कर रहे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

7 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

20 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

20 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

21 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

23 hours ago