आशिहारा कराटे इंटरनेशनल द्वारा मैराथन दौड का आयोजन संपन्न

मुंबई ( राष्ट्र की परम्परा )
आशिहारा कराटे इंटरनेशनल द्वारा मैराथन दौड का आयोजन किया गया। लगातार चौथे वर्ष यह समारोह मुलुंड,के आयोजक प्रशिक्षक दयाशंकर पाल के नेतृत्व में लायंस क्लब आफ मुलुंड के प्रांगण में हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दो वर्ग 12 वर्ष तक के
लडके/लडकियों हेतु 3 कि.मी. एवं 12 वर्ष से उपर के महिलाओं/पुरुषों के लिये 5 कि.मी. का लक्ष्य निर्धारित किए गए थे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबुलाल सिंह,डॉ.आर.आर.सिंह,डॉ.सचिन सिंह,डॉ.
आर.एम.पाल ने झंडी दिखाकर मैराथन का प्रारंभ कराया।
3 कि.मी.वर्ग में लडकियों में कशिश जाधव (प्रथम),
आलिया शरीफ खान (द्वितीय),स्वरा केलकर (तृतीय),
लडकों में पार्थं संघवी (प्रथम),आर्यन जैसवाल (द्वितीय),
लक्ष्मण भूल (तृतीय) स्थान प्राप्त किये।
5 कि.मी. वर्ग लडकी (महिलाओं)में कु.दिशा पाल (प्रथम),रोशनी इंगले(द्वितीय),आर्या अवध (तृतीय),
लडकों/पुरुष वर्ग में उत्कर्ष पाल(प्रथम),परम शाह
(द्वितीय),शिवकुमार (तृतीय) स्थान प्राप्त किये।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी के रूप में के.वाय.पटवेकर (संपादक-मराठी अस्मितेचा इशारा,
लातुर),बिपीन पांचाल (संपादक हमारा मुलुंड),विशाल कोथिमिरे(नवी मुंबई),मारुती चालके(मलकापुर,सातारा)
,मुलुंड पोलिस स्टेशन के अधिकारी महेश बने,गोकुल ढेरे,
भागवत जाधव,समाज सेवक राजकुमार यादव (महापौर पदक प्राप्त शिक्षक),मोहन लाल राज,अश्विनी पोचे,
राजन उटवाल,महेश पाटील,मैथ्यु चेरियन,उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप,प्रशस्ति पत्र,मेडल प्रदान किये।
आयोजन में प्लेटिनम हास्पीटल मुलुंड के डॉ.सचिन यादव के नेतृत्व में पूरी टीम एम्बुलेंस सहित धावकों के साथ साथ उनकी देखभाल में लगी हुई थी।
मैराथन के आयोजन में सोनम केवट,राकेश दूबे,संजय मिश्रा,रमाशंकर पाल,विजयपाल, दिनेश सिंह,ऋषिकेश पराड़कर एवं वॉलिंटियर के रूप में तनमय येरम , नैना पाटिल , अजीत यादव, अभिषेक गुप्ता , राजेश प्रजापति, आशीष पाल, दक्ष पाल, पूजालता गुप्ता , कश्यपी चंदे, सोनम केवट, सौरभ गुप्ता , तृप्ति पतींगे एवं सुदेश जाधव का भरपूर योगदान रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

28 minutes ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

38 minutes ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

49 minutes ago

मोकामा की पुरानी सियासी अदावत फिर सुर्खियों में, MLC चुनाव से पहले अनंत-नीरज भिड़े

AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…

59 minutes ago