आबकारी दुकानों की निगरानी हेतु एकीकृत नियंत्रण कक्ष की स्थापना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला आबकारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी, कुशीनगर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में, जनपद की आबकारी दुकानों की निगरानी हेतु कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, कुशीनगर में एकीकृत नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। आबकारी नीति में आबकारी की थोक व फुटकर विक्रय की दुकानों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया है। कार्यालय में स्थापित एकीकृत नियंत्रण कक्ष से, जनपद की समस्त दुकानों के सी०सी०टी०वी कैमरे को जोड़ा जा रहा है। नियंत्रण कक्ष बन जाने से अब आबकारी विभाग, दुकान परिसर एवं उसके आस-पास किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर 24X7 निगरानी रखने में सक्षम हो गया है। जनपद की ऐसी दुकानें जिनके कैमरे तकनीकी कारणों से एकीकृत नियंत्रण कक्ष से नहीं जुड़ पाये हैं, उनके अनुज्ञापियों को तत्काल सक्षम तकनीकी युक्त नये कैमरे लगाये जाने या खराब हुये कैमरों को तत्काल ठीक कराने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि, निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने पर नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

1 hour ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago