जिला सतर्कता व मानिटरिंग समिति की समपन्न हुई बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में वृद्धा आश्रम की स्थिति तथा अनुसूचित जाति,जनजाति अत्याचार,
उत्पीड़न, आर्थिक सहायता के संबंध में जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक, जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कसया अवस्थित वृद्धाश्रम की अद्यतन स्थिति जानी तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी रिपोर्ट लिया। इस क्रम में वृद्धा आश्रम में खाने का मेनू, चिकित्सा सुविधा, रहने की व्यवस्था, ठंड हेतु कंबल व स्वेटर का वितरण, अलाव इत्यादि के बारे में जानकारी ली।
विदित हो कि कसया अवस्थित वृद्धाश्रम में, वर्तमान में 23 वृद्ध महिलाएं तथा 29 वृद्ध पुरुष निवास कर रहे हैं। इसकी क्षमता 150 लोगों की है।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने इनके खाने के मेन्यू में पौष्टिक व स्वादिष्ट चीजों को शामिल करने, वृद्धजनों को चिकित्सा सुविधा, ठंड की पर्याप्त व्यवस्था हेतु कंबल, स्वेटर इत्यादि के वितरण की व्यवस्था, मनोरंजन हेतु टीवी व अन्य प्रकार की गतिविधियों के संचालन के भी निर्देश दिए गए।
अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार /उत्पीड़न आर्थिक सहायता के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र, निस्तारण हेतु तथा लंबित आर्थिक सहायता के शीघ्र भुगतान हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पाण्डेय को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार,उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर एस गौतम व संबंधित उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

1 hour ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

1 hour ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

2 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

2 hours ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

2 hours ago