पर्यावरण संरक्षण आवश्यक

मईल/देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)। भागलपुर ब्लाक क्षेत्र के बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी अंडिला देवरिया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन के पथ पर आने वाले उतार-चढ़ाव में होने वाले संघर्षों से जूझने के लिए यह शिविर उपयोगी है। यह हमारे जीवन में मार्गदर्शक का कार्य करता है। प्राचार्य नेहा सिंह ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए पेड-पौधों का होना अतिआवश्यक है। धुआंधार पेड़ों की कटाई पर रोक लगनी चाहिए और हर घर वृक्ष लगाओ अभियान चलना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखना हम सबका परम दायित्व है। शिविर में सोमवार को प्रथम सत्र में स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान किया गया। जिसमें महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई तथा पौधारोपण किया गया। द्वितीय सत्र में बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता पर परिचर्चा का आयोजन हुआ। इस दौरान सौम्या पाण्डेय ,सपना सिंह,निशा सिंह, प्रिंसी,अमृता,काजल,आकंक्षा , अंशु,आयुषी द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नेहा शर्मा,
मधु पासवान द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। परिचर्चा में अभिषेक मिश्र ,मनीष यादव, संत प्रकाश कुशवाहा, उपेंद्र,सचिन आदि ने अपना विचार रखा।
कार्यक्रम का संचालन विमलेश कुमार यादव ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र सिंह,राजेश्वर कुमार, तेजनारायण यादव,सुरेंद्र यादव ,प्रियंका यादव, प्रवीण तिवारी,आशीष सिंह, सुनील कुमार राव ,सुरेश प्रसाद तथा समस्त स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

13 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

16 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago