ट्रक के ठोकर से टूटा विद्युत पोल पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र के बभनौली पांडेय में शनिवार की सुबह सलेमपुर चेरो रोड पर जा रहे एक ट्रक के ठोकर से विद्युत पोल टूट गया, जिसके कारण से पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई, संयोग ठीक था कि उस समय विद्युत आपूर्ति बंद था जिसके कारण कोई बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे चेरो के तरफ से एक ट्रक सलेमपुर जा रहा था कि बभनौली पांडेय गांव के सामने सड़क पर नीचे लटक रहा विद्युत तार ट्रक में उलझ गया जिसके कारण विद्युत पोल टूट कर गिर गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सलेमपुर विद्युत सब स्टेशन पर दी।उस समय संयोग ठीक था कि गांव में उसी सड़क पर रात को जर्जर विद्युत तार टूट कर गिर गया था,जिसके कारण ट्रान्सफार्मर से ही पूरे गांव की आपूर्ति बंद थी। गांव के लोगों का कहना है कि पूरे गांव में तार जर्जर हो गए हैं दूर दूर विद्युत खम्भे होने के वजह से तार नीचे लटके हुए हैं।इसकी सूचना कई बार गांव के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को दिया है लेकिन अब तक न तार बदले गए नही विद्युत पोल इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है युवा कांग्रेस के स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय, सपा नेता कुलदीप यादव, सुबाष गौंड़,धर्मराज पांडेय ने पूरे गांव के जर्जर तार व पोल बदलने की मांग शासन व विभाग के किया है। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति शुरू नही हुआ था।

rkpnews@desk

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

3 hours ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

4 hours ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

4 hours ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

4 hours ago