नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेसियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

2 अप्रैल को जिला कांग्रेस कार्यालय पर होगा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन का जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत करने की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम 2 अप्रैल को दिन में 10 -30 बजे से किया जाएगा।सबसे पहले नगर के पुरवा चौराहे पर कांग्रेस जन उनका स्वागत करेंगे, वहां से जिलाध्यक्ष सुबाष चौक स्थित सुबाष चन्द बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, उसके बाद टाउन हॉल स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचेंगे।वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। बैठक को मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, आनन्द देव गिरि चुन्नू, जयदीप त्रिपाठी,भरत मणि त्रिपाठी,आलोक त्रिपाठी राजन,नीलेश त्रिपाठी, वशिष्ठ मोदनवाल, गोविन्द मिश्र, सत्यम पांडेय,बदरे आलम,इस्लाम खान,जगरनाथ यादव, विजय शंकर मिश्र,मोहन प्रसाद, शिवशंकर सिंह, जवाहरलाल बरनवाल, सुबाष राय सैथवार,दीनदयाल, महेन्द्र अम्बेडकर,मानवेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र पांडेय, अब्दुल जब्बार,विनोद दूबे, संदीप पांडेय, कमलेश मिश्र टुन्नू, अशोक गौंड़,अंकुर भारती,वासुदेव तिवारी, राहुल मिश्र,धर्मवीर भारती,रामविलास तिवारी,वजीर अहमद,दयाशंकर द्विवेदी,पन्नालाल पाठक,जयराम उपाध्याय,उपेन्द्र कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

1 day ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

1 day ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

1 day ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

1 day ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

1 day ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

1 day ago