विद्याधन श्रेष्ठ धन है

वैसे तो मौन सकारात्मक गुण है,
पर जब समझदार लोग मौन और
नासमझ लोग ख़ूब बोलने लगते हैं
तो घर व समाज बर्बाद होने लगते हैं।

गन्दा जल शान्त छोड़ दिया जाता है,
तो गन्दगी स्वतः ही नीचे बैठ जाती है,
जीवन में परेशानी आने पर बेचैनी से
नहीं, शांति से हल जरूर निकलता है।

जीवन में चार चीजों पर भरोसा बिना
सोच विचार किए ही करना चाहिये,
ईश्वर, सत्य, पुरुषार्थ और स्वार्थ
हीन मित्र पर भरोसा होना चाहिये।

समय, विश्वास और सम्मान, उन
परिंदों की तरह होते हैं जो उड़ जाएँ
तो वो वापस कभी नहीं आ पाते हैं,
इसलिये इन्हें ध्यान देकर संभालते हैं।

विद्याधन ऐसा धन है जो न किसी
के द्वारा चोरी किया जा सकता है,
न किसी के द्वारा छीना जा सकता है,
न भाई भाई में बाँटा जा सकता है।

इसका कोई परिमाण नहीं होता है,
इसे जितना ज़्यादा दिया जाता है,
यह उतना ही ज़्यादा बढ़ता रहता है,
विद्याधन सभी तरह से श्रेष्ठ धन है।

गीता ज्ञान यह कहता है दूसरों की
निंदा करना एक नकारात्मक गुण है,
और हर स्थिति में शान्त बने रहना
जीवन का एक सकारात्मक गुण है।

आदित्य स्वयं को सम्भालना है तो
सारे संसार को सुधारना ज़रूरी नहीं,
आदित्य जूते पहन काँटों से बचना है,
जमीं पे क़ालीन बिछाना ज़रूरी नहीं।

डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, कहा- मामला ‘मनहूस’ है, बार-बार टल रही सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े…

4 minutes ago

नारायणी का कहर! कुशीनगर में टूटा AP तटबंध, हजारों लोग प्रभावित; CM योगी ने मौके पर संभाली कमान

कुशीनगर में बाढ़ का बड़ा संकट: नारायणी के तेज बहाव से टूटा तटबंध कुशीनगर (राष्ट्र…

18 minutes ago

पहलगाम हमले के आरोपी हाशिम मूसा का अंत! बडगाम में सुरक्षा बलों को मिला शव, पास से युद्ध सामग्री बरामद

बडगाम/श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के…

30 minutes ago

737 मैक्स ने बीच उड़ान में लिया यू-टर्न, फाइटर जेट हुए एक्टिव; पायलटों के विवाद से जुड़ा मामला

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी, पायलटों के बीच विवाद से…

2 hours ago

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की सियासी पारी को अमिताभ ठाकुर का समर्थन, पत्र में सामने आया बड़ा संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व नौकरशाहों के सक्रिय होने का…

3 hours ago

‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर घिरे चिराग पासवान, मांझी के बाद NDA के एक और मंत्री ने दी नसीहत

चिराग के ‘शर्मिंदगी’ वाले बयान पर NDA में घमासान! मांझी बोले- इतनी चिंता है तो…

4 hours ago