सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर थाना गेट के सामने स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास रविवार की देर रात अचानक आग लगने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दो दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रशासन की सतर्कता से आग को फैलने से तो रोक लिया गया, लेकिन तब तक हजारों की संपत्ति स्वाहा हो चुकी थी।
तिवारीपुर निवासी बैजनाथ राजभर की सब्जी की दुकान और मिश्रचक निवासी सोहन प्रसाद खरवार की मिठाई की दुकान पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। दोनों दुकानदार रोज की तरह रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।
बैजनाथ राजभर ने बताया कि उनकी दुकान ही पूरे परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थी। आलू, प्याज, बैगन, लौकी, परोरा, नेणुआ और लहसुन सहित करीब 30 हजार रुपये की सब्जी जलकर राख हो गई। वहीं दुकान में रखे जरूरी कागजात भी पूरी तरह नष्ट हो गए।
इसी तरह मिठाई दुकानदार सोहन प्रसाद की दुकान में लगभग 40 हजार रुपये नकद और 15 हजार रुपये की मिठाई सहित दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह गश्त से लौटते समय जब मौके से गुजर रहे थे, तब उन्होंने दुकान से धुआं उठता देखा। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने तत्काल आग बुझाने की व्यवस्था कराई, लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। वहीं पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…