प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा का आमंत्रण पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने सौंपा

बड़हरिया प्रखंड वासियों को प्रधानमंत्री के जसौली में होने वाले सभा में शामिल होने का दिया आमंत्रण पत्र

नौतन/सिवान/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव स्थित मैदान में आयोजित प्रधान मंत्री के विशाल जन सभा को सफल बनाने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन कर लाभ उठाने को भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बड़हरिया प्रखंड वासियों को आमंत्रण पत्र दिया है । सभा में शामिल होने की अपील करते हुए राहुल तिवारी ने बताया की आगामी 20 जून 25 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव स्थित मैदान में दिन के 10:00 बजे से विशाल जन सभा आयोजित किया गया है। इस विशाल जन सभा को सफल बनाने और प्रधानमंत्री की भाषण सुन कर लाभ उठाने को लेकर सभी जिले वासियों को सिवान जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों में आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। श्री तिवारी ने बताया की बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के सभी बाजारों और गांवों में डोर टु डोर जा कर दुकानदारों , राहगीरों, मजदूरों, एवं किसानों के साथ साथ आम लोगों को भी आमंत्रण पत्र मेरे द्वारा दिया गया। श्री तिवारी ने लोगो से अपील किया कि प्रधानमंत्री के जन सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सभा को सफल बनाए। राहुल तिवारी ने कहा की भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। सबका साथ सबका विकास हो रहा है।सिवान भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के साथ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, एडवोकेट जय प्रकाश गौतम, राजू कुमार पांडेय, विजय साह, अनुरंजन मिश्रा, संचिता नंद गिरी, बाबू लाल प्रसाद , प्रेम प्रकाश सोनी, सुशील वर्मा, राजेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, राज किशोर गुप्ता, अनिकेत तिवारी आदि शामिल थे।

Karan Pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago