राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, अवैध खनन पर रात में छापेमारी के निर्देश

आईजीआरएस रैंकिंग पर जताई नाराजगी, पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण और सरकारी भूमि चिन्हांकन का दिया निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित राजस्व एवं करेत्तर समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और राजस्व लक्ष्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंडी समिति, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पेट्रोल-डीजल एवं गैस आपूर्ति, गन्ना भुगतान, पीएम आवास (शहरी), पीएम स्वनिधि, कृषि एवं गैर-कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, राजस्व वाद, एंटी भू-माफिया अभियान, मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, एआरटीओ, खनन, स्टाम्प एवं आईजीआरएस समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व वृद्धि के लिए प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को रात में औचक छापेमारी कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो कतई स्वीकार्य नहीं हैं।
पीएम आवास (शहरी) योजना की समीक्षा के दौरान अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्य न कराने वाले लाभार्थियों से रिकवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए अधिशासी अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि एक से तीन वर्ष, तीन से पांच वर्ष तथा पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद के 72 वें स्थान पर रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी विभागाध्यक्षों को जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में सरकारी भूमि के चिन्हांकन, सीमा स्तंभों की स्थापना तथा वाइब्रेंट विलेज योजना से जुड़े ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

11 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

11 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

12 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

12 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

12 hours ago