जनगणना-2027 की स्वगणना प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत की जनगणना-2027 के तहत जनपद में चल रही स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जा रही स्वगणना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी 12 मई की शाम तक अपनी स्वगणना पूर्ण कर एसई आईडी प्राप्त कर लें।
अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश स्तर पर स्वगणना की प्रगति की रैंकिंग देखी जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी स्वयं स्वगणना पूर्ण करने के साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की भी स्वगणना सुनिश्चित कराएं तथा SEID सहित विवरण उपलब्ध कराएं, ताकि 13 मई से प्रगणकों को क्षेत्र एवं गांवों में पुष्टि एवं अन्य कार्यवाही के लिए भेजा जा सके।
उन्होंने बताया कि 7 मई से 21 मई 2026 तक चल रही स्वगणना अवधि में अधिक से अधिक लोग पोर्टल के माध्यम से स्वगणना प्रक्रिया पूरी करेंगे तो आगामी कार्यवाही में सुविधा होगी। स्वगणना से संबंधित पोर्टल का बारकोड समस्त गांवों एवं ग्राम पंचायतों में चस्पा कराया गया है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करें तथा प्राप्त SEID सुरक्षित रखें। 22 मई से 20 जून 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब संबंधित व्यक्ति अथवा परिवार SEID उपलब्ध कराकर अपनी जनगणना प्रक्रिया पूर्ण करा सकेंगे।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा राम जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

10 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

10 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

11 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

11 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

11 hours ago