सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित सोनार समाज के कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में देवरिया जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, नगर पंचायतों और ब्लॉकों में सोनार समाज की नगर इकाइयों के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता सोनार समाज के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने की। संरक्षक मंडल एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद तीन स्थानों पर नगर अध्यक्षों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैतालपुर नगर पंचायत से राजू वर्मा, रामपुर कारखाना नगर पंचायत से आलोक वर्मा तथा बैकुण्ठपुर से ओमप्रकाश वर्मा को सोनार समाज का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

बैठक में सोनार समाज के जिला संरक्षक एवं सर्राफा मंडल के जिलाध्यक्ष शंखपाल सर्राफ, संरक्षक मंडल के सदस्य उमाशंकर वर्मा, सुनील सोनी, श्यामसुन्दर वर्मा, गोविन्द वर्मा और ब्रम्हानन्द वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रमेश वर्मा, संजू सोनी, जिला महामंत्री प्रकाश सर्राफ, जिला कोषाध्यक्ष प्रभाकर सोनी पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी दिग्विजय वर्मा, जिला सूचना प्रसारण मंत्री सच्चिदानन्द वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप वर्मा, मनोज वर्मा, अजय वर्मा एवं महेश वर्मा, जिला मंत्री संदीप वर्मा एवं रतन वर्मा, जिला सलाहकार डा. रणधीर सिंह एवं डा. अनन्त वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा भाजपा नेता नीरज वर्मा, रामपुर कारखाना के चेयरमैन सतीश वर्मा, सभासद प्रियंका वर्मा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह स्वर्णकार, नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ‘पिन्टू’, नगर उपाध्यक्ष अंकित वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

सोनार समाज के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर इकाइयों के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने भी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन के विस्तार में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Editor CP pandey

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

10 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

11 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

12 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

13 hours ago