सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में रविवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिन्हा, लीड बैंक प्रबंधक आर एस प्रेम, आरसेटी निदेशक विशाल गुप्ता सहित आरसेटी संस्थान के कर्मचारी एवं प्रशिक्षुओ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक अधिकारियों एवं आरसेटी निदेशक विशाल गुप्ता द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मां के प्रति सम्मान का अनूठा प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।

प्रशिक्षणार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में आरसेटी देवरिया के प्रशिक्षुओ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक, लीड बैंक मैनेजर एवं आरसेटी निदेशक ने सभी प्रशिक्षुओ तथा कर्मचारियों को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि बैंक की सामाजिक जिम्मेदारियों के तहत आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि “पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं और अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं।”

आरसेटी परिसर में आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम ने बैंक स्थापना दिवस को सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक सार्थक संदेश दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

4 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

5 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

5 hours ago