शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत दिवस की स्मृति में जिला सोनार समाज, देवरिया के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को लाइफ चैरिटेबल ब्लड सेंटर, न्यू कॉलोनी, देवरिया में किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शहीदों की स्मृति में रक्तदान जैसे पुनीत एवं मानवीय कार्य का आयोजन अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। रक्तदान महादान है और समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
जिला सोनार समाज के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजों की गोलियां खाने वाले अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार ने राष्ट्रहित में अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी स्मृति और बलिदान को नमन करने के उद्देश्य से सोनार समाज की ओर से प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम संयोजक अनंत वर्मा एवं जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने शिविर में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिला महामंत्री प्रकाश सर्राफ तथा नगर कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा पिंटू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एच.के. मिश्रा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह, सभासद प्रियंक वर्मा, पतंजलि की जिला महामंत्री श्रीमती प्रियंका सर्राफ, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास, वरिष्ठ व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल, हृदय नारायण जायसवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, समाजसेवी हीरा वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

4 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

5 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

5 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

5 hours ago

बंदरों के आतंक से बच्चे स्कूल जाने से डर रहे, दर्जनों को कर चुके घायल

एक बंदर पकड़कर ग्रामीणों ने वन विभाग को सौंपा, दूसरे को पकड़ने की मांग बहराइच…

5 hours ago

जंगल में छिपे हथियारों तक पहुंची पुलिस, मालती मुर्मू के इशारे पर हथियारों का जखीरा मिला

Ai निर्मित फोटो सांकेतिक चाकुलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर इलाके से…

5 hours ago