तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कई पलटी खाकर खायी , युवक की मौत एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल
जलालाबाद/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के जलालाबाद और हरदोई बॉर्डर के गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना पचदेवरा क्षेत्र के कुरारी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के यमुना विहार से जौनपुर जा रहा परिवार स्कॉर्पियो में सवार था वाहन मनोज चला रहे थे, उनके साथ पत्नी निर्जला, बेटे अभिषेक और वंश तथा बेटी सिंपी उर्फ हर्षा मौजूद थीं। रविवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर कुरारी गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्कॉर्पियो कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि मनोज के बेटे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक मनोज, उनकी पत्नी निर्जला, बेटा वंश और बेटी सिंपी उर्फ हर्षा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायलों को जलालाबाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है,
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…