बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग की छात्राएं कर सकेंगी आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ाई के साथ अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का जज्बा विकसित करने की इच्छुक छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में छात्राओं के नवीन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र छात्राएं 30 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।
एनसीसी में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की नियमित छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्राएं आवेदन प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकती हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, केंद्रीय पुस्तकालय भवन की तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय से कार्यालय समय में आवेदन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। भरा हुआ आवेदन पत्र nccbbau24@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी भेजा जा सकेगा।
प्रवेश के लिए छात्रा की आयु 1 जुलाई 2026 को 19 से 22 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। केवल प्रथम वर्ष की छात्राएं तथा चार या पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत द्वितीय वर्ष की छात्राएं ही आवेदन के लिए पात्र होंगी।
एनसीसी के जरिए छात्राओं को अनुशासन और नेतृत्व के साथ आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई ने इच्छुक छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है। नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनसीसी विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

6 hours ago