डीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार संबंधित विभागों के साथ की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क व भवन निर्माण में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की खराब प्रगति पर एक्सईएन आरईडी को स्पष्टीकरण जारी करने और एई आरईडी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीपीआरओ को भी स्वच्छ भारत मिशन (फेज 2) व व्यक्तिगत शौचालय सहित अन्य योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने पर चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि विद्युत रोस्टिंग की समय सारिणी मुख्य विकास अधिकारी को प्रत्येक माह के आरंभ में उपलब्ध करा दें। साथ ही टी एच आर प्लांट वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में बाधा संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें तथा ओटीएस अभियान को भी प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के संदर्भ सीएम डैशबोर्ड पर सी रैंकिंग पर असंतोष व्यक्त किया और आवास निर्माण में तेजी लाने के लिए कहा तथा जरूरी दवाओं की नियमित व पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सीएमओ को शासन में वार्ता करने व नियमित निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना में लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। प्रोजेक्ट अलंकार में जिन कार्यों का पैसा आ चुका है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का निर्देश दिया।
सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दें। उन योजनाओं की नियमित समीक्षा संबंधित अधिकारी अपने स्तर पर करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें की समय सीमा के उपरांत लंबित प्रकरण शून्य/न्यूनतम रहें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी, डीएसटीओ अजय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

20 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

42 minutes ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

1 hour ago

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

13 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

13 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

13 hours ago