डीएम ने भ्रमण के दौरान पायी गंदगी, एक सप्ताह में सफाई सुनिश्चित कराते हुए आख्या की तलब

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा जनपद को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाये रखने दृष्टिगत किये जा रहे क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान बखिरा कस्बा में अमरडोहा पावरहाउस के पास, कुबेरनाथ शिवमंदिर के पोखरे के चारो तरफ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल के बगल में तथा तीनों तहसीलों में भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर कूड़ा एकत्रित पाया गया एवं कई स्थानों पर नालियों में गन्दगी पायी गयी। जनपद के शहर, कस्बों एवं ग्रामीण इलाको में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित रखने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका-नगर पंचायत को क्षेत्रीय कर्मचारियों-सफाई कर्मियों के सहयोग से अपने अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित कराये जाने की निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर गंदगी पाये जाने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर निकाय एवं विकास खण्डों में कार्यरत अधिकारियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का ठीक तरीके से निर्वहन नहीं किया जा रहा है जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है।
जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर अभियान चलाकर अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत एकत्रित कूड़ा को तत्काल हटवाकर पर्याप्त साफ सफाई एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराकर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। इस संबंध में जिलाधिकारी ने तीनों तहसीलों के उप जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार को भी निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था पर निगरानी/निरीक्षण करते हुए आगामी 01 सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराये। एक सप्ताह के बाद भ्रमण के दौरान यदि कहीं पर कूड़ा एकत्रित पाया जायेगा तो सम्बंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

2 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

10 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

28 minutes ago

नई दिल्ली से बलिया जा रहे थे पांच लोग, एक्सप्रेसवे पर पलटी कार और तीन की हो गई मौत

सांकेतिक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत; चालक समेत…

52 minutes ago

सड़क पर युवती का हाथ पकड़ते दिखे युवक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

वायरल वीडियो को लेकर समस्तीपुर में फिर चर्चा, युवती से बदसलूकी का दावा; पुलिस जांच…

1 hour ago

घर पहुंचाने के बहाने युवती को ले जाने का आरोप, विरोध पर मचा हंगामा; पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से देवरिया लौट रही एक युवती को घर छोड़ने के…

2 hours ago