Wednesday, November 12, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजनजातीय गौरव दिवस पर डीएम ने थारू जनजाति छात्रों को किया सम्मानित

जनजातीय गौरव दिवस पर डीएम ने थारू जनजाति छात्रों को किया सम्मानित

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन विकास खंड पचपेड़वा के थारू जनजाति ग्राम इमलिया कोडर में थारू जनजाति संग्रहालय में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम पवन अग्रवाल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप्रज्वलित कर किया गया।
इस दौरान थारू जनजाति छात्राओं द्वारा थारू जनजाति के जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिसुंदर प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर डीएम ने खेल प्रतियोगित , निबंध प्रतियोगिता आदि में विजई खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र सौंपा।

डीएम ने सभी को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का शुभकामनाएं दी , उन्होंने कहा कि जनपद में थारू जनजाति का गौरवशाली इतिहास रहा है। थारू जनजाति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। थारू जनजाति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने के साथ ही साथ उनकी संस्कृति एवं वरासत को संरक्षित एवं संवारने का कार्य किया जा रहा हैं।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कल्याणकारी योजनाओं के कैंप का अवलोकन किया एवं कैंप में अधिक से अधिक पात्रों का आवेदन फॉर्म भराए जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर विधायक गैंसड़ी, सीडीओ हिमांशु गुप्त, समाज कल्याण अधिकारी, पीडी ग्राम्य विकास विभाग, उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , थारू जनजाति छात्र – छात्राएं व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments