महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुरानी तहसील स्थित निर्माणाधीन पार्क का स्थलीय निरीक्षण संबंधित अधिकारियों के साथ किया।
जिलाधिकारी ने पार्क के नक्शे का अवलोकन किया और कार्य के प्रागति की जानकारी ली। ईओ नगर पालिका आलोक कुमार ने बताया कि कार्यादेश जारी हो चुका है। निर्माण सामग्री भी आ चुकी है और कार्य कल से आरंभ हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्माण सामग्री का अवलोकन किया और कड़ा निर्देश दिया कि सुनिश्चित करें, निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध हो।
उन्होंने ईओ नगर पालिका को पार्क में योग अभ्यास केंद्र, ओपन जिम, पाथवे, अंबेडकर पार्क को निर्माणाधीन पार्क से जोड़ने के लिए गलियारा, वेंडिंग जोन, पार्किंग और गार्ड रूम सहित नक्शे के अनुरूप सभी सुविधाओं को विकसित करने का निर्देश दिया। पार्क में हाई मास्ट तिरंगा लगवाने के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में स्तरीय सार्वजनिक स्थल से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलती है। साथ ये पार्क लोगों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए जगह भी उपलब्ध कराते हैं। इसीलिए सुनिश्चित करें कि लोगों को एक दर्शनीय पार्क उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित लोग उपस्थित रहें।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…