कुष्ठ रोग से मिलते-जुलते लक्षण वाले संभावित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया

जांच में पुष्टि होने पर सम्पूर्ण इलाज से होंगे कुष्ठ से मुक्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक अभियान चलाकर कुष्ठ रोग से मिलते-जुलते लक्षण वाले संभावित व्यक्तियों को चिन्हित किया गया,अभियान में 4102 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने गृह भ्रमण कर चिन्हित व्यक्तियों की सूची विभाग को सौंप दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि चिन्हित सभी संभावित व्यक्तियों की जांच की जायेगी और कुष्ठ रोग की पुष्टि होने पर मरीजों को सम्पूर्ण इलाज कर रोगमुक्त कराया जाएगा,उन्होंने बताया कुष्ठ रोग माइक्रोबैक्टीरियम लेपरे नामक जीवाणु के संक्रमण से होता है। यह मुख्यतः त्वचा, आँख, नाक और बाहरी तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। इलाज न किए जाने पर यह रोग स्थायी दिव्याङ्ग्ता का कारण बन सकता है। शारीरिक विकृति के अलावा कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को कलंक और भेदभाव का भी सामना करना पड़ता है,उन्होंने बताया कुष्ठ रोग का इलाज संभव है और बीमारी की शुरुआत में ही इलाज कराने से इससे होने वाली दिव्याङ्ग्ता को रोका जा सकता है।
जिला कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ विनय श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि कुष्ठ की जांच व इलाज की सुविधा सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर उपलब्ध है। समय से कुष्ठ रोग की पहचान होने पर उसका सम्पूर्ण इलाज संभव है। एक बार जब कुष्ठ रोगी दवा का सेवन शुरू कर देता है तो उससे दूसरों को यह बीमारी नहीं फैल सकती। समय से कुष्ठ का इलाज न करवाने पर यह विकृति या स्थायी दिव्यांगता का रूप ले सकता है।
कुष्ठ रोग के संभावित लक्षण में पाया जाता है त्वचा पर लाल या फीके धब्बे के साथ ही उसमें पूर्ण रूप से सुन्नपन या सुन्नपन का एहसास होना, चमकीली या तैलीय त्वचा होना, कर्ण पल्लव ( कान के नीचे लटक रहा हिस्सा )का मोटा होना या उसमें गांठ होना, त्वचा पर कहीं भी गांठ होना, आँखों को बंद करने में दिक्कत, या आँखों से पानी आना, भौहों का खत्म होना, हाथ पैर में घाव या दर्द रहित छाले, कमीज या जैकेट के बटन बंद करने में असमर्थ होना, हाथ या पैर की उँगलियों का मुड़ जाना, चलते समय पैर का घिसट जाना, इनमें से कोई भी लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर जांच व इलाज कराया जा सकता है।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

9 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

9 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

9 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

10 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

10 hours ago